spot_img

यात्रा में राहुल का साथ देने पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल

Must Read

acn18.com दिल्ली/तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

- Advertisement -

सोनिया गांधी यात्रा से वापस हुईं राहुल ने उन्हें कार में बिठाया। भगवान वाल्मीकि की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग भी शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है: रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है।

26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा: रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।

ITO पर कमल हासन भी जुड़ेंगे

दिल्ली के आईटीओ पर अभिनेता कमल हासन भी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगे। यात्रा में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

आगे बढ़ रही है ‘भारत जोड़ो यात्रा’

दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

आरके किड्स फैशन रेलवे के बच्चों ने वर्ल्ड ऑफ टैलेंट में 9 अवार्ड किए छत्तीसगढ़ के नाम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला,निलंबित हुए छ.ग.पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा

Acn18.com/छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए छापी गई पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -