spot_img

सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान की फोटो आई सामने, शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल को यूं सौंपा बेटी का हाथ

Must Read

acn18.com नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी का इवेंट हाल ही में मुंबई में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर मैरिज की। दोनों की शादी बेहद इंटीमेट थी। जहां सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, लेकिन कपल ने रिसेप्शन की एक ग्रैंड पार्टी दी। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेंडिग से कन्यादान की तस्वीरें सामने आई है।

सोनाक्षी का कन्यादान

नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटी और दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। जहीर इकबाल का दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी एक वीडियो सामने आया। वहीं, अब कुछ नई तस्वीरें ध्यान खींच रही हैं। फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल का हाथ थामे दिख रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड के अनुसार, शादी की ये तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान की है। रस्म के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया।

सोनाक्षी का वेडिंग लुक

कन्यादान की तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट चिकनकारी साड़ी और जहीर इकबाल मैचिंग शेरवानी पहने हुए दिखे। ये कपल का वेडिंग लुक था। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ब्लू कलर का कुर्ता- पायजामा और पूनम सिन्हा पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आईं। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन के लिए रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी कैरी की थी और बेहद खूबसूरत लगी थीं।

सलमान समेत पहुंचे ये सितारे

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर मैरिज शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर की गई थी। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद कपल ने मुंबई के बास्टियन होटल में फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन की शानदार पार्टी दी थी। जहां काजोल, हुमा कुरैशी सलमान खान और हनी सिंह समेत कई नामी चेहरों ने शिरकत की।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 7 की मौत:हादसे में घायल 3 लोगों की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर; ऑटो में 10 लोग थे

Acn18.com/दमोह के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो...

More Articles Like This

- Advertisement -