Home KORBA स्कॉर्पियो में आए कुछ लोगों ने किया अगवा, मामला पहुंचा पुलिस के...

स्कॉर्पियो में आए कुछ लोगों ने किया अगवा, मामला पहुंचा पुलिस के पास

0
221

Acn18.com कोरबा। मानिकपुर क्षेत्र के रहने वाले भूषण प्रताप नामक व्यक्ति को अगवा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। स्कॉर्पियो वाहन में कुछ लोग मानिकपुर क्षेत्र में पहुंचे थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के पुत्र दिनेश कुमार को इस बारे में जानकारी हुई। अपने मोबाइल पर संपर्क करने के साथ लोकेशन की जानकारी हासिल की और इसके बाद मानिकपुर पुलिस चौकी को अवगत कराया। अगवा करने वाले कौन लोग थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि एक व्यक्ति को कुछ लोगों के द्वारा ले जाने की खबर मिली है और इस पर आगे काम किया जा रहा है।

vlcsnap 2023 04 04 17h26m54s468

‘उसे रिहा कर दो जज साहब, नहीं तो मुझे कोई और ले जाएगा’, प्रेमिका की गुहार पर कर्नाटक HC ने दोषी को दिया पैरोल