Home KORBA अस्पताल से निकल रहे हैं सांप, एक मरीज के बिस्तर के नीचे...

अस्पताल से निकल रहे हैं सांप, एक मरीज के बिस्तर के नीचे फन फैलाए बैठा था सर्प …देखिए वीडियो

0
103

acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा अस्पताल में सांप होने की खबर से हड़कंप मच गया। सर्प पकड़ने वाली टीम को बुलाकर जब सर्प को पकड़वा लिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली

अस्पताल में मरीज स्वस्थ होने आते हैं लेकिन जब उन्हें पता चले कि जिस बेड पर वह लेटे हैं उसके नीचे विषधारी सर्प कुंडली मारे बैठा है तो उनकी क्या हालत होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही हुआ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी कोरबा के अस्पताल में। जैसे ही एक मरीज ने नाग फैलाए सर्प को देखा इसकी जानकारी उसने अस्पताल प्रबंधन को दी। रेस्क्यू टीम को प्रबंधन द्वारा सूचित किया गया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर काफी प्रयास के बाद सर्प को अपने काबू में किया