spot_img

महिला सशक्तिकरण विषय पर कोरबा में हुआ सेमिनार , विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने भागीदारी दर्ज की

Must Read

ACN18.COM कोरबा/ पंचायती राज् सहित विभिन्न संस्थाओं में महिला प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण को लेकर क्या कुछ हो सकता है, इस बारे में कोरबा में कांग्रेस संगठन ने सेमिनार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराई। राज्यसभा की पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर इस मौके पर मुख्य अतिथि थी। यहां पर महिलाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत की गई और आगे काम करने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

राजीव गांधी प्रेक्षागृह में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर, सांसद ज्योत्सना महंत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया खास तौर पर मौजूद रही। कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी और इसी के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। महिला सशक्तिकरण विषय की दिशा में हो रहे प्रयासों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मामलों की मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर छत्तीसगढ़ में काम किया जा रहा है आज का सम्मेलन इसी पर केंद्रित था।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट तैयार करने का काम बीज विकास निगम को दिया गया है लेकिन वितरण की प्रक्रिया में महिला समूह जुड़े हुए हैं। आगे पूरा काम उन्हीं के जरिए कराया जाएगा इसकी तैयारी की जा रही है। मंत्री ने बताया कि वैसे भी महिलाओं के सहायता समूह के पास बहुत सारे काम है और उन्हें रोजगार से अलग नहीं किया गया है।देखना होगा कि जिस उद्देश्य के साथ कोरबा में इस सम्मेलन को आयोजित किया गया, उसकी सार्थकता कितनी साबित होती है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक, स्थिति मजबूत,कई क्षेत्रों में हो रही तोड़फोड़ की कोशिश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला,निलंबित हुए छ.ग.पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा

Acn18.com/छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए छापी गई पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -