Home Astrology महिला दिवस को जागा स्वाभिमान : दो बच्चों की मां ने 13 साल...

महिला दिवस को जागा स्वाभिमान : दो बच्चों की मां ने 13 साल पहले हुए रेप की लिखाई FIR, आरोपी गिरफ्तार

0
3
लगभग 13 साल पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ। हाल ही में 8 मार्च को महिला दिवस पर पीड़िता का स्वाभिमान जागा और वह पुलिस के पास जा पहुंची।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेप का अनोखा मामला सामने आया है। एक पूर्व प्रेमिका ने 13 साल बाद प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, बीते 8 मार्च को महिला दिवस पर उसका स्वाभिमान जाग उठा और महिला ने पुलिस में सालों पहले की घटना को लेकर मामला दर्ज करा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल ने उसे बंधक बनाकर बलपूर्वक बलात्कार किया। महिला ने यह भी कहा है कि, जिस वक्त गोपाल ने दुष्कर्म किया उस वक्त महिला गर्भवती थी। एफआईआर कराने वाली महिला फिलहाल दो बच्चों की मां है।

एस्ट्रोसिटी और रेप की धाराओं में केस दर्ज
सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी गोपाल गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता हरिजन बताई जा रही है। इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एस्ट्रोसिटी और रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता अब किसी अफसर की पत्नी बताई जा रही है। बहरहाल, यह अनूठा मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

महिला दिवस पर जागा स्वाभिमान
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने में विलंब को लेकर पुलिस को बताया है कि, वह उस वक्त डर गई थी। लेकिन 8 मार्च को महिला दिवस पर हुए आयोजनों और नारी सम्मान पर चली चर्चाओं के बाद उसका स्वाभिमान जाग गया और उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताने का निर्णय कर लिया। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि, इस बात की चर्चा उसने अपने पति से की है या नहीं