Acn18.com/कोरबा में दीपका थानांतर्गत एक एसईसीएल कर्मी लाखों की ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात ठगों ने उसका मोबाईल चोरी कर अलग अलग किस्तों में 1 लाख 56 हजार रुपयों का आहरण कर लिया। एसईसीएल कर्मी ने दीपका थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है,कि दीपका माइंस में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ ईश्वर प्रसाद साहू का मोबाईल पिछले दिनों बुधवारी बाजार गेवरा से चोरी हो गया था। उसके अगले दिन उसके खाते से अलग अलग किश्तों में 1 लाख 56 हजार रुपए पार हो गए। पीड़ित ने बताया,कि अज्ञात ठगों ने दिवाली बोनस का पैसा भी उसके खाते से निकाल लिए। उसने तत्काल दीपका पुलिस और बैंक से शिकायत की लेकिन तब तक उसके पैसे पार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




