spot_img

वडोदरा में स्कूल की दीवार गिरी, 4 बच्चे घायल; CCTV:दूसरी मंजिल से 10 फीट नीचे गिरे, पेरेंट्स एसोसिएशन प्रदर्शन करेगा

Must Read

गुजरात में वडोदरा के श्री नारायण स्कूल में दूसरी मंजिल पर कमरे की एक दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें 4 बच्चे बेंच सहित 10 फीट नीचे गिरते नजर आए। एक छात्र को सिर पर चोट आई है। तीन को हल्की चोटें हैं।

- Advertisement -

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दीवार गिरने के कारण का पता लगा रही है। उधर, वडोदरा पेरेंट्स एसोसिएशन ने आज शनिवार को स्कूल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मामले को लेकर केस दर्ज भी कराया जा सकता है।

नीचे देखें, हादसे की तीन तस्वीरें…

हादसे की सूचना मिलते ही पैरेंट्स स्कूल पहुंच गए थे। घायल बच्चे के ले जाती हुई उसकी मां।
हादसे की सूचना मिलते ही पैरेंट्स स्कूल पहुंच गए थे। घायल बच्चे के ले जाती हुई उसकी मां।
हादसे में सातवीं क्लास की एक साइड की पूरी दीवार ढह गई थी।
हादसे में सातवीं क्लास की एक साइड की पूरी दीवार ढह गई थी।
मलबे से बच्चों की साइकिलें निकालती हुई फायर ब्रिगेड की टीम।
मलबे से बच्चों की साइकिलें निकालती हुई फायर ब्रिगेड की टीम।

पुलिस ने बच्चों के बयान दर्ज किए
पुलिस ने घायल बच्चों, उनके परिजनों और स्कूल प्रबंधन का बयान दर्ज किया है। घटना के बाद से अभी तक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा था कि पुरानी इमारत होने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज है।

स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट 1 माह पहले ही मिला था
इस स्कूल में 1200 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। शुक्रवार को दीवार गिरने के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी। स्कूल को स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट एक माह पहले ही दे दिया गया था। दीवार गिरने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

प्रिंसिपल बोलीं- ऐसा होगा हमें अंदाजा नहीं था
स्कूल की प्रिंसिपल रूपलबेन शाह ने बताया कि हमें एकदम से बहुत तेज आवाज आई। इसके बाद हम दीवार गिरने वाली जगह पहुंचे तो पता चला कि 4 बच्चे घायल हैं। एक बच्चे को सिर पर टांकें लगे हैं। मलबे में बच्चों की साइकिलें दब गईं। हमें अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटना होगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -