spot_img

जांजगीर जिले में डीएमएफ मद की राशि का घोटाला,बालको के पार्षद लुकेश्वर चौहान समेत चार आरोपी गिरफ्तार,जांजगीर की कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

Must Read

Acn18.comजांजगीर/जांजगीर जिले में डीएमएफ मद की राशि गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और कड़ी कार्यवाही कर रही है। जानकारी के मुताबिक कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर द्वारा निर्मल फाउण्डेशन कोरबा जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्राम पंचायतों के स्व सहायता समूहों / गोठानों/धानपद पंचायत संसाधन केन्द्रो में महिला सशक्तीकरण में महिला जनप्रतिनिधि, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य आंगनबाडी कार्यकर्ता व किशोरी बालिकाओं का ग्राम सभा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा राशि 1.00 करोड़ रूपये शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसमें संबधित फर्म को राशि रु. 80,00,000/- अस्सी लाख रूपये स्वीकृत करने पर राशि रु 70,40,000/- सत्तर लाख चालीस हजार जारी किया गया था। जिसमें से संस्था द्वारा निर्मल फाउंडेशन कोरबा द्वारा दिनांक 02.03, 2022 तक कुल 1.415,000- /- चौदह लाख चन्द्रह हजार रूपया किश्त में जमा किया गया है एवं शेष राशि 5,625,000 /- छप्पन लाख पच्चीस हजार रुपये को जमा नहीं किया गया है। इस प्रकार निर्मल फाउण्डेशन संस्था कोरबा द्वारा शासकीय राशि का गबन करना पाये जाने पर थाना जांजगीर में दिनांक 12.05.23 को धारा 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

इसी प्रकार कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर द्वारा लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा को जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक एवं परम्परागत घरोहर कला जन भाषाओं का संरक्षण, प्रोत्साहन एवं उनके प्रचार प्रसार कार्यक्रमों के लिए राशि रु 4999000/- उनचास लाख निन्यान्चे हजार राशि स्वीकृत करते हुए 3999200 /- उनतालिस लाख निम्यान्वे हतार दो सौ रुपये जारी किया गया था। जिसमें से लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा द्वारा दिनांक 24.02. 2023 तक कुल रुपये 28,00000/- अठाइस लाख रुपये किश्त में जमा किया गया था शेष राशि रूपये 719,296 /- सात लाख उन्नीस हजार दो सौ छियान्ये रुपये को जमा किया जाना शेष है। लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरवा द्वारा शासकीय राशि का गबन करना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया धारा 409 भादवि का अपराध थाना जांजगीर में पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अमित तिवारी , लुकेश्वर चौहान, योगेश चौहान, एवं राहुल चौहान सभी निवासी बालको नगर कोरबा को दिनांक 14.05.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में श्री शैलेन्द्र पांडे, निरीक्षक कामिल हक, लखेश केवट, उप निरीक्षक बी.एन.बनाफर सउनि लम्बोदर सिंह, उमेन्द्र मिश्रा एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा ।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जब राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर भिड़ गए सैर करने वाले video

हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है अपने विचार व्यक्त करने की आजादी का ही प्रतिफल है की विषय...

More Articles Like This

- Advertisement -