spot_img

भानुप्रतापुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी होंगी कांग्रेस उम्मीदवार:पति के निधन से खाली सीट पर पत्नी मांगेगी वोट; बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम से होगा मुकाबला

Must Read

acn18.com रायपुर/इस आदेश के सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। हम सब उनको शुभकामनाएं देते हैं। भानुप्रतापपुर कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।

- Advertisement -
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां।
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां।

टीचर रह चुकी हैं सावित्री
भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर तैनात थीं। बच्चों को पढ़ाने का काम रहा है। जब निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। उसी दिन दोपहर बाद ही सावित्री मंडावी ने टीचर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। दिवंगत मनोज मंडावी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। पिछले सप्ताह कांकेर के चारामा में हुई मुख्यमंत्री की जनसभा में भी सावित्री मंडावी के समर्थन में नारे लगाए गए थे।

सरकार बनने के बाद से उप चुनाव कांग्रेस ने ही जीते
राज्य स्थापना के बाद से प्रदेश में करीब 11 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए हैं। इतिहास रहा है कि लोगों ने उप चुनावों में उसे ही विधायक बनाया जिसकी पार्टी की सरकार रही। जानकारों के मुताबिक इनमें से केवल एक सीट कोटा को छोड़कर बाकी सभी सीटों ऐसा ही हुआ। राज्य के पहले विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के निधन की वजह से खाली हुई कोटा सीट पर जब उपचुनाव हुआ तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। इसके बावजूद वहां से कांग्रेस की ड. रेणु जोगी जीती थीं।

साल 2018 में दंतेवाड़ा की सीट से भाजपा के भीमा मंडावी ने चुनाव जीता। मंडावी नक्सल हमले में मारे गए सितंबर 2019 में उप चुनाव हुआ। यहां दिग्गज कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को जीत मिली। ये सीट अब कांग्रेस के पास है।

साल 2019 में चित्रकोट में उपचुनाव हुए। क्योंकि यहां से कांग्रेस के चुने विधायक दीपक बैज को लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पड़ा वो जीत गए ये सीट खाली हुई तो कांग्रेस के ही राजमन बेंजाम ने उप चुनाव जीता और विधायक बने।

साल 2020 नवंबर में मरवाही में उप चुनाव हुए। यहां से विधायक रहे छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी की मौत के बाद जनता कांग्रेस से ये सीट कांग्रेस पास चली गई। कांग्रेस से केके ध्रुव को मौका मिला जीत गए। इसी साल 2022 में खैरागढ़ इस सीट से जकांछ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उप चुनाव हुआ कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा जीत गईं।

भाजपा के प्रत्याशी हैं ब्रम्हानंद।
भाजपा के प्रत्याशी हैं ब्रम्हानंद।

कौन हैं भाजपा के प्रत्याशी
भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को चुनाव लड़ाया जाएगा। नेताम को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं। मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं। आदिवासी संगठनों में इनकी पैठ अच्छी मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है। नेताम की समाज में पैठ का फायदा भाजपा को मिल सकता है।

मनोज मंडावी के निधन के बाद भानूप्रतापुर में उपचुनाव हो रहे हैं।
मनोज मंडावी के निधन के बाद भानूप्रतापुर में उपचुनाव हो रहे हैं।

कांग्रेस के मनोज मंडावी थे इस सीट से विधायक
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी का 16 अक्टूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना 10 नवम्बर को जारी कर दिया है। 17 नवम्बर तक मतदान की अंतिम तिथि है। नया विधायक चुनने के लिए पांच दिसम्बर को मतदान होगा। आठ दिसम्बर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

रायपुर में एक दिन पहले सोमवार को आरक्षण के मुद्दे पर हाइवे पर चक्काजाम किया गया, ये विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हुआ।
रायपुर में एक दिन पहले सोमवार को आरक्षण के मुद्दे पर हाइवे पर चक्काजाम किया गया, ये विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हुआ।

आदिवासी आंदोलन से कांग्रेस टेंशन में, BJP का यही कॉन्फीडेंस
प्रदेश में आदिवासी आरक्षण पर समाज आंदोलन कर रहा है। इस पूरे बवाल ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेस के बड़े नेता भी इसे लेकर तनाव में हैं, और हर हाल में इस सीट काे बचाने का दबाव भी है। दूसरी तरफ यही मुद्दा भाजपा के कॉन्फीडेंस की वजह बना हुआ है। भाजपा को आस है कि शायद इस मामले की वजह से वोटरों का रुझान भाजपा की ओर बढ़ जाए।

छठ घाट जाने वाले रास्ते पर हो रहा था बेजा कब्जा, निगम और प्रशासन ने हटाया

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -