Home Astrology सरपंच ने पंच और उसकी बेटी व पति को बना लिया बंधक ,गाँव...

सरपंच ने पंच और उसकी बेटी व पति को बना लिया बंधक ,गाँव के लोगों के साथ परिवार पहुंच रहा है एसपी ऑफिस

0
4

 

 

सरपंच और पंच के मध्य अनबन इस मुकाम तक पहुंच गई की सरपंच ने पंच का उसके पति और बेटी के साथ अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। प्रभावित परिवार के लोग गांव वालों के साथ न्याय की गुहार लगानी एसपी ऑफिस पहुंच रहे हैं

 

पता चला है कि कोरबा जिले के करू महुआ गांव के सरपंच कविता टांडे और पंच निर्मला मझवार के मध्य विकास कार्य और अन्य मुद्दों को लेकर मत मतांतर चल रहा था । दोनों परिवारों के मध्य अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित हो जाया करती है। पंच निर्मला उनकी बेटी और पति अदृश्य हो गए हैं। परिजनों को संदेह है कि सरपंच कविता ने इनका अपहरण कर इन्हें बंधक बना लिया है।

 

इसकी शिकायत लेकर निर्मला के परिजन रजगामार थाने भी गए लेकिन उनकी वहां सुनवाई नहीं हुई।अब गांव वालों के साथ मिलकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंच रहे हैं यहां वे न्याय की गुहार लगाएंगे