मसीही समुदाय को ईस्टर की बधाई दी सरोज पांडे ने,सरोज की जीत के लिए प्रार्थना की समाज ने

0
41

ACN18.COM कोरबा / भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ईस्टर पर्व पर कोरबा के प्रमुख चर्चों की आराधना सभा में सम्मिलित हुई। ईसाई समुदाय के लोगों को सुश्री पांडे ने ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दी। पासबानों के द्वारा बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे का फूल मालाओं से विशेष स्वागत किया गया। लोकसभा चुनाव में सरोज पांडे की जीत के लिए सभी चर्च में प्रभु ईशु से विशेष प्रार्थना करते हुए आशीष प्रदान किया गया। सुश्री पांडे ने इस मौके पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

vlcsnap 2024 03 31 18h24m37s026
vlcsnap 2024 03 31 18h25m17s252
ACN ES 1