विद्या, कला और संगीत की आराध्य देवी सरस्वती की हुई पूजा
वंडर कॉटेज में विद्यार्थियों की रही उपस्थिति

बसंत पंचमी को ऋतुराज के साथ विद्या, कला और संगीत की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विधि विधान से देवी सरस्वती की पूजा कर उनसे उनसे विद्या और बुद्धि का वरदान मांगा। शारदा विहार के वंडर कॉटेज स्कूल में पुरोहित लोकेश शास्त्री ने पूजा कराई। यहां सभी ने देवी की आराधना की। प्राचार्य रूबी मुखर्जी सहित शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही।




