Home KORBA संतराम परिवार ने किया देहदान, मेडिकल शिक्षा के लिए मिला चौथा पार्थिव...

संतराम परिवार ने किया देहदान, मेडिकल शिक्षा के लिए मिला चौथा पार्थिव शरीर,संतराम महाराज जी की प्रेरणा और सत्संग प्रवचनों से प्रभावित होकर परिवार ने यह सराहनीय निर्णय

0
107

कोरबा: संतराम परिवार ने सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने परिजन के पार्थिव शरीर का देहदान मेडिकल कॉलेज को सौंपा। बनवारी प्रसाद साहू ने बताया कि सक्ति जिले के सरहर निवासी है और खेती किसानी के काम करते है।उनके पिता गुहा राम जी की इच्छा के अनुसार देहदान किया गया है, जिसका प्रमाणपत्र पहले ही तैयार कर लिया गया था। संतराम महाराज जी की प्रेरणा और सत्संग प्रवचनों से प्रभावित होकर परिवार ने यह सराहनीय निर्णय लिया।

बनवारी प्रसाद साहू ने बताया कि
पिता जी गायत्री परिवार से जुड़े हुए थे और उन्होंने पहले से ही मौत के बाद अपना शरीर मेडिकल कॉलेज में देह दान करने के लिए कहा था जिनके मुताबिक आज देहदान किया गया।

मृतक गुहाराम राम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जहां उनकी मौत होने के बाद तत्काल इसकी सूचना जिला मेडिकल कॉलेज की टीम को दी गई जहां आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस देहदान में परिवार और गांव वालों का विशेष सहयोग रहा है क्योंकि कई बार होता है कि देहदान करने के बाद भी सामाजिक रीति रिवाज के चलते अग्नि देना पड़ता है।

संतराम पाल जी के अनुयाई ट्रस्ट के जिला संयोजक अजय कुमार खुटे ने बताया कि 8 साल पहले ही इनका बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में देहदान के लिए प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। समाज के कल्याण के लिए यह देहदान किया गया है।

मौत होने के बाद अक्सर उन्हें जला दिया जाता है जिसे केवल दुआ ही निकलता है और कुछ नहीं लेकिन मौत के बाद अगर किसी सामाजिक कल्याण में काम आए तो इससे बड़ा पुण्य क्या हो सकता है।

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नीलेश महोबिया ने बताया कि देहदान से मेडिकल छात्रों को वास्तविक अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके व्यावहारिक ज्ञान और डॉक्टर बनने की प्रक्रिया में अत्यंत जरूरी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संत रामपाल जी के अनुयायियों द्वारा अब तक कॉलेज को चार पार्थिव शरीर दान किए जा चुके हैं, जो मेडिकल शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

मानव सेवा की इस अनूठी पहल से समाज में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।