spot_img

ED की हिरासत में संजय राउत:पात्रा चॉल केस में 9 घंटे की पूछताछ के बाद कार्रवाई, जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे

Must Read

acn18.com मुंबई/ शिवसेना सांसद संजय राउत को 9 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने हिरासत में ले लिया है। भांडुप में उनके बंगले मैत्री पर सुबह सात बजे से ED की टीम पहुंची थी। 10 अफसरों ने राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत के कमरों की तलाशी ली। टीम ने उनसे और उनके परिवार वालों से पूछताछ की। कहा गया है कि राउत राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

- Advertisement -

राउत पर यह कार्रवाई महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में की गई है। हिरासत के बाद उन्हें ED दफ्तर ले जाया जा सकता है। ED दफ्तर पर पुलिस तैनात की गई है। राउत को 27 जुलाई को ED ने तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे।

राउत का फ्लैट सील किया गया
ED ने रविवार को राउत का दादर वाला फ्लैट सील कर दिया है। आरोप है कि संजय राउत ने पात्रा चॉल जमीन घोटाले के पैसे से यह फ्लैट खरीदा था। ED की टीम राउत के अलावा उनके दो करीबियों के घर भी पहुंची है। वहां भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

छापे के अपडेट्स

  • राउत के घर उनके वकील विक्रांत सबने भी पहुंच गए हैं।
  • शिंदे गुट के नेता रामदास कदम बोले- राउत बाल साहेब की जगह शरद पवार की शपथ लें। अगर करप्शन नहीं किया तो डर काहे का।
  • शिंदे गुट के नेताओं के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
  • यह कार्रवाई तब हो रही है, जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दिल्ली में हैं।
  • राउत बोले- मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं
    ED की कार्रवाई शुरू होने के बाद संजय राउत ने ट्वीट करके अपनी सफाई दी। राउत ने कहा- मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर यह कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा। यह झूठी कार्रवाई है। झूठा सबूत है। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।

    शिंदे बोले- अगर राउत ने गलत नहीं किया तो डर क्यों रहे हैं

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का गठन जल्द किया जाएगा। वह डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस पर चर्चा कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का गठन जल्द किया जाएगा। वह डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस पर चर्चा कर रहे हैं।

    संजय राउत के घर पर ED के छापे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- अगर राउत ने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं? वह MVA के बड़े नेता थे। ED ने पहले भी जांच की थी। अगर ED केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

    संजय राउत के ट्वीट पर शिंदे का जवाब
    संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि ईडी के डर से शरण में नहीं आऊंगा, शिवसेना नहीं छोडूंगा। इस पर शिंदे ने कहा, ‘उन्हें बुलाया किसने है ? हम तो नहीं बुला रहे और ना बीजेपी । मैं साफ कह देता हूं अगर कोई ED के डर से हमारे साथ जुड़ने की बात कह रहा है तो मेरी बिनती है मत आओ हमारे साथ। हम दबाव डाल किसी को नहीं बुला रहे। हमारे साथ जो लोग जुड़े उन पर कोई दबाव नहीं।

  • उद्धव बोले- हिंदुत्व को लेकर बोलने की हिम्मत सिर्फ बाल साहब ठाकरे में थी
    पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज संजय राउत गिरफ्तार हो सकते हैं। सामना में जो उन्होंने रोक-ठोक नाम से लेख लिखा है उसमें कई सवाल खड़े किए थे। यह सारी कारस्तानी सारी लाज शर्म छोड़कर निर्लज्जता से चली रही है। ये दमन शाही नीति है। हिंदुत्व को लेकर अगर किसी में बोलने की हिम्मत थी तो वो बाल साहब ठाकरे ही एक मर्द थे ।

    नाना पटोले बोले- मोदी सरकार अंग्रेजों के कदमों पर चलने वाला सरकार
    संजय राउत के खिलाफ चल रही ED की जांच पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ जो बोलता है, उस पर कार्रवाई की जाती है। ये कार्रवाई अंग्रेजों के कदमों पर चलना है। राउत को ब्लैकमेल करने के लिए कार्रवाई की गई है। ED पर दबाव बनाकर ये कार्रवाई हुई है, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

    राउत के घर के बाहर जमा हुए शिवसेना कार्यकर्ता

    संजय राउत के घर के बाहर बैठे शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ED की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है।
    संजय राउत के घर के बाहर बैठे शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ED की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है।

    संजय राउत के घर ED की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा होना शुरू हो गए हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

    11 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त
    यह मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपए और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है।

    आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष MHADA और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

    PMC बैंक घोटाले की जांच में उजागर हुआ मामला
    2020 में महाराष्ट्र में सामने आए PMC बैंक घोटाले की जांच हो रही थी, तभी प्रवीण राउत की कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। तब पता चला कि बिल्डर की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपए का कर्ज दिया गया था। ED की टीम इसी बात की जांच कर रही है कि ये ट्रांजेक्शन क्यों किया गया। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था। प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक हैं।

    स्वप्ना पाटकर को सुरक्षा देगी मुंबई पुलिस
    पात्रा चॉल केस में संजय राउत पर आरोप लगाने वालीं मराठी फिल्म प्रोड्यूसर स्वप्ना पाटकर को मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी। स्वप्ना का आरोप है कि उसे पत्र प्राप्त मिला है, जिसमें पात्रा चॉल मामले में संजय राउत के खिलाफ अपना बयान वापस लेने के लिए दबाव डाला गया है। पुलिस इस केस में FIR भी कर सकती है।

    बता दें, पिले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, इसमें राउत पर स्वप्ना को धमकाने की बात सामने आई थी। 70 सेकेंड के इस वीडियो में 27 बार गाली दी गई थीं। स्वप्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनहें 18 महीने में कई बार धमकियां मिली हैं। उन्होंने ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और ED को भी धमकियों के बारे में बताया है।

  • राजस्व मंत्री ने निःशुल्क एंबुलेंस,स्वर्ग रथ व मार्चूएरी वाहन का किया लोकार्पण ,आम जनता को मिलेगी सुविधाएं
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नकली आईअी ऑफिसर बनकर ढाई लाख लूटे, सिविल लाइन पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Acn18.com. पावर सिटी कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार...

More Articles Like This

- Advertisement -