Home Uncategorized रेत माफियाओं ने खनिज विभाग की टीम पर किया हमला ,आरंग में...

रेत माफियाओं ने खनिज विभाग की टीम पर किया हमला ,आरंग में सामने आई घटना

0
105

acn18.com रायपुर /राजधानी रायपुर के आरंग में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने गए खनिज विभाग की टीम हमले की घटना सामने आई है। खनिज विभाग की टीम को आरंग के हरदीडीह रेतघाट में अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। जिसके बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने में जुट गई। इसी दौरान आरोपी गोलू दीवान, राजू ओगरे, ऋषभ,दिनेश और अन्य लोगों ने खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से खनिज विभाग की टीम सकते में आ गई, और जैसे तैसे जान बचाकर भागने में सफल रहे।

सपनों को लगेंगे पंख : CM साय ने ट्वीट कर बस्तरवासियों को दी खुशखबरी, कहा -जगदलपुर से रोजाना विमानों के संचालन के लिए मिली NOC