spot_img

सैफ अली हमला केस- ठाणे से एक गिरफ्तार:पुलिस बोली- घर में चोरी के इरादे से घुसा था, वैध दस्तावेज नहीं, बांग्लादेशी होने का शक

Must Read

Acn18.com/बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर जाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे से गिरफ्तार किया। रविवार सुबह मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास से जो चीजें मिली हैं, उसके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

- Advertisement -

पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जिसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रखा। वह पहली बार सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां वह हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता है। उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था।

हालांकि, पुलिस ने यह साफ नहीं बताया कि सैफ पर इसी आरोपी ने हमला किया था या नहीं। मीडिया ने पूछा कि क्या हमले के मामले में यह अकेला था या इसके साथ कुछ और लोग भी थे, इस पर पुलिस ने कहा- जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसकी कस्टडी मांगी जाएगी। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले को लेकर 35 टीमें लगाई गई थीं।

15 जनवरी: सैफ अली खान पर घर पर चाकू से हमला 15 जनवरी की रात आरोपी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर घुसा। आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया। उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था।

16 जनवरी: रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का टुकड़ा निकाला गया लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। डॉक्टर ने कहा कि अगर एक्टर की रीढ़ में चाकू 2 मिमी. और धंस गया होता तो रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

17 जनवरी: ऑपरेशन के बाद सैफ ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने शुक्रवार को बताया कि सैफ को ICU से अस्पताल के स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

18 जनवरी: पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध को अरेस्ट किया पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया। RPF प्रभारी संजीव सिन्हा के मुताबिक, संदिग्ध को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा गया। यह शख्स जनरल डिब्बे में बैठा था। इसकी पहचान मुंबई से भेजे गए, फोटो के आधार पर की गई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -