Home Astrology SAI CABINET MEETING : 21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक,...

SAI CABINET MEETING : 21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी बैठक

0
32

SAI CABINET MEETING : 21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी।

बैठक की अध्यक्षता विष्णु देव साय करेंगे। इसमें राज्य के कई विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी नीतिगत फैसलों से संबंधित प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

साय कैबिनेट की इस बैठक को राज्य के प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।