Home KORBA सद्दाम और उसकी पत्नी ने रिश्तेदार की जमीन हड़पी, पीड़िता की लिखित...

सद्दाम और उसकी पत्नी ने रिश्तेदार की जमीन हड़पी, पीड़िता की लिखित शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध

0
84

Acn18.com/धोखाधड़ी के मामले कोरबा क्षेत्र में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मौका पाकर लोग अपने खास व्यक्तियों को भी चूना लगाने से पीछे रही है चाहे कोई इसकी कितनी ही आलोचना क्यों ना करें। पति की मौत के बाद उसकी जमीन को हड़पने के मामले में मानिकपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार मानिकपुर क्षेत्र स्थित जमीन के मालिक की मौत कुछ समय पहले हो गई। जिसके बाद अवसर मिलने के साथ सद्दाम और उसकी पत्नी नसीबा के द्वारा कूट रचना करते हुए जमीन का नामांतरण करा लिया गया। मृत व्यक्ति की पत्नी अमीना की ओर से इसकी लिखित शिकायत मानिकपुर चौकी में कराई गई जिस पर जांच के साथ पुलिस ने संज्ञान लिया और पति पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम जल्द किया जाएगा। याद रखना होगा कि 420 के मामले में स्थानीय स्तर से आरोपियों को जमानत देने के प्रावधान नहीं है।