acn18.com कोरबा / कोरबा जिले में धर्मांतरण से संबंधित शिकायतें और आरोप के साथ आए दिन यहां वहां बवाल हो रहा है। हाल में ही जिले की पाली पुलिस ने धर्मांतरण से संबंधित घटनाक्रम और लोगों के प्रदर्शन के बाद पास्टर सहित कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इधर बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के रूमगारा में धर्मांतरण की खबर पर जमकर हंगामा हुआ और बाद में मसीही समाज ने बालको नगर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच करने की बात कही है।
जबकि फास्टर सीमा गोस्वामी का कहना है कि यहां धर्मांतरण जैसा कुछ नहीं हो रहा था बल्कि मासिक बैठक के लिए हम लोग इकट्ठे हुए थे। इसी दरमियान कुछ लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम को लेकर बाद में बालको नगर मुख्य मार्ग कर दिया गया जिससे आवागमन बाधित हुआ। जानकारी मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ बिंदुओं पर लोगों की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच करने के साथ आगे कार्रवाई करेंगे।
यहां ध्यान रखना होगा कि किसी भी कारण से आम रास्ते को अवरुद्ध करने पर पुलिस इसे आपराधिक कृत्य मानती है और विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करती है। कोरबा जिले में बुनियादी मसलों को लेकर बीते वर्षों में जनप्रतिनिधियों से लेकर नागरिकों के द्वारा किए गए ऐसे प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं जो अब तक चल रहे हैं। लोगों को ऐसे मामलों में लगातार कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे लगता है कि भले ही फौरी तौर पर कुछ ना हो लेकिन देर समय बालको नगर पुलिस मुख्य मार्ग पर वाहनों के संचालन में हुई बाधा को लेकर प्रदर्शन करने वाले अनेक लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज कर सकती है।




