महापौर के समक्ष कांग्रेसियों का हंगामा
रेलवे की जमीन से विस्थापित होने का मुद्दा
देखिए वीडियो
रेलवे की जमीन से जो लोग विस्थापित किए जाने वाले हैं उनके व्यवस्थापन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के मध्य जमकर हंगामा हुआ कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय धमतरी पहुंचकर महापौर के सामने ही जमकर नारेबाजी की
छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम दफ्तर को आज कांग्रेसियों और भाजपाइयों ने जंग का मैदान बना दिया। रेलवे की जमीन से बेदखल होने वालों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया।उन्होंने ऐसा हंगामा मचाया कि भाजपा और कांग्रेस के पार्षद भी एक दूसरे से उलझ पड़े




