Home Astrology भिलाई में हुआ बवाल : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, CSP समेत...

भिलाई में हुआ बवाल : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, CSP समेत 5 लोग घायल

0
6
भिलाई में सोमवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि, झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि, झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। जिसमें धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में CSP समेत 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया और युवती को उसके घर भेजा गया। लेकिन बाद में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी CSP समेत 5 लोग शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Heavy police force deployed in the area
इलाके में भारी पुलिसबल तैनात 

दोनों पक्षों को बुलाया गया थाने 
वहीं मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। जिले के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया है। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। दोनों पक्षों का थाने मंगलवार को थाने बुलाया गया है। फ़िलहाल हालात अभी नियंत्रण में बताया जा रहे हैं।

एडिशनल एसपी ने दी जानकारी 
वहीं इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि, ग्रामीण सोनकर मोहल्ला में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं, घायलों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में बच्चों के विवाद से मामला शुरू होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है