आरएसएस ने नगर स्तर पर की शारीरिक प्रतियोगिता दण्डयुद्ध, नियुद्ध और पदविन्यास का हुआ प्रदर्शन, देखिए वीडियो

0
5

 

आरएसएस ने नगर स्तर पर की शारीरिक प्रतियोगिता

दण्डयुद्ध, नियुद्ध और पदविन्यास का हुआ प्रदर्शनScreenshot 20260223 195155 Gallery

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरबा नगर स्तर पर द्वितीय शारीरिक प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. राजेन्द्र नगर दशहरा मैदान में किया। इस कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की 22 शाखाओं स्वयंसेवकों की भागीदारी हुई। शारीरिक प्रतियोगिता के अंतर्गत यह आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें अलग-अलग शाखा के स्वयंसेकों ने पदविन्यास, दंड युद्ध और नियुद्ध का प्रदर्शन किया। उन्होंने इसमें अपना कौशल प्रदर्शित किया। इसके माध्यम से साहस और पराक्रम के गुणों का विकास करने पर जोर दिया।। नगर शारीरिक प्रमुख शत्रुहन प्रसाद वर्मा ने बताया कि शताब्दी वर्ष में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिला से लेकर नगर स्तर पर की जा रही है। यहां विभिन्न आयाम का प्रदर्शन 22 शाखाओं के स्वयंसेवको ने किया।शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि स्वयंसेवकों की अभिरूचि और कौशल उन्नयन को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम करने का नियम है। कोशिश है कि इस निरंतरता को बनाया रखा जाएगा।आयोजन में मुख्य रूप से विभाग संघचालक सत्येन्द्र नाथ दुबे, विभाग कार्यवाह रामविलास पाल, उपनगर संघचालक अमृतलाल बत्रा, आशीष श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह प्रोफेसर मृगेश यादव, भोजराम देवांगन और स्वयंसेवक उपस्थित थे।