Acn18.com/कोरबा के एमपीनगर काॅलोनी स्थित एक मकान में डकैती का मामला सुलझा नहीं था,कि अब कुसमुंडा के गंगानगर ईलाके में लूट की वारदात हो गई। तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर के साथ लूटपाट करते हुए उसे चाकू से घायल कर दिया। दीपका के गांधीनगर सिरकी में रहने वाला श्री राम कोर्राम शाहपुर ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाईजर के रुप में पदस्थ है। काम से छूटने के बाद जब वह घर लौट रहा था तब तीन नकाबपोश युवकों ने उसका रास्ता रोका फिर नकदी रकम,मोबाईल और दुपहिया वाहन की लूट कर ली। विरोध करने पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल हो अस्पताल भिजवाया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।



