Home KORBA शासकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी.ट्रैफिक पुलिस...

शासकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी.ट्रैफिक पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

0
86

acn18.com दीपका / शासकीय महाविद्यालय दीपका में सड़क सुरक्षा महोत्सव के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष संगीता राठौर ने दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के द्वारा सामान्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर ट्रैफिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर के द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने यहां पर यह भी कहा कि हम सभी का जीवन अनमोल है और इस बारे में किसी को भी कोई गलतफहमी नहीं होना चाहिए। उन्हें यह मानकर चलना चाहिए कि सड़क सुरक्षा के नियम सभी के लिए अनिवार्य हैं और इस मामले में समझौता नहीं किया जा सकता।

WhatsApp Image 2025 11 14 at 5.23.05 PM

WhatsApp Image 2025 11 14 at 5.23.06 PM 1

WhatsApp Image 2025 11 14 at 5.23.06 PM 2

WhatsApp Image 2025 11 14 at 5.23.08 PM