spot_img

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी में बगावत:JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल, पार्टी के NDA गठबंधन छोड़ने के फैसले से नाराज हैं

Must Read

पटना में शनिवार को JDU की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में JDU के 6 में से 5 विधायकों ने पाला बदल लिया है। सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछब उद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं।

- Advertisement -

मणिपुर विधानसभा सचिवालय ने भी इन विधायकों के भाजपा में शामिल की जानकारी दी है। JDU ने इस साल मार्च में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब वहां सिर्फ एक विधायक ही JDU में बचा है

बताया जा रहा है कि सभी विधायक JDU के NDA गठबंधन से बाहर आने के फैसले से नाराज थे। ये फैसला नीतीश कुमार के उस ऐलान के बाद किया है, जिसमें उन्होंने मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की बात कही थी। वहीं, इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ JDU ने इसे असंवैधानिक बताया है, तो दूसरी तरफ भाजपा उन विधायकों का खुले दिल से स्वागत कर रही है।

सुशील मोदी बोले- बिहार को भी JDU मुक्त करेंगे लालू
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मामले पर JDU पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- अरुणाचल के बाद मणिपुर भी JDU मुक्त। बहुत जल्द लालूजी बिहार को भी JDU मुक्त कर देंगे। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भी JDU का एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया था।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला,निलंबित हुए छ.ग.पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा

Acn18.com/छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए छापी गई पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -