spot_img

राजस्व मंत्री ने मुड़ापार वार्ड का किया दौरा : सफाई व्यवस्था की ली जनकारी ,अधिकारियों को दिए जरुरी निर्देश

Must Read

acn18.com कोरबा / शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने इन दिनों प्रदेश के राजस्व मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल काफी गंभीर नजर आ रहे है। वे खुद वार्डों का दौरा कर निगम अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई कराने के साथ ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दे रहे है। राजस्व मंत्री ने वार्ड नंबर 26 मुड़ापारा ईलाके का दौरा किया और वहां मौजूद स्वच्छता की जानकारी ली।

- Advertisement -

रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के समाप्ती के बाद कोरबा पहुंचे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर जर आ रहे है। वे खुद हर वार्ड का दौरा कर स्वच्छता की हकीकत से रुबरु हो रहे है। बुधवारी और ईतवारी बाजार का भ्रमण कर राजस्व मंत्री वार्ड नंबर 26 मुड़ापार बस्ती पहुंचे। महापौर राजकिशोर प्रसाद और वार्ड पार्षद सपना चौहान के साथ उन्होंने पूरे वार्ड का भ्रमण किया और नालियों की सफाई के साथ ही अन्य समस्याओं की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया,कि शहर को साफ-सुथरा रखना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है लिहाजा निगम अधिकारियों को इसके लिए जरुरी निर्देश दिए जा रहे है।

वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही राजस्व मंत्री आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हो रहे है। साल के अंत में संपन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्व मंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बहरहाल मंत्री के इस दौरे से वार्डों की सफाई व्यवस्था कितनी दुरुस्त होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

 

पुलिस ने 48 घंटे में लिया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला, आतंकी अकीब मुस्ताक भट ढेर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -