acn18.comकोरबा। रिपब्लिकन पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ 12 स्थान पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि कोरबा में पार्टी की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल को समर्थन देने के साथ उनके पक्ष में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। पार्टी के उपाध्यक्ष गोजु पाल ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की जय सिंह अग्रवाल सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं इसलिए उनके पक्ष में प्रचार किया जा रहा है।



