जीवन के हर क्षेत्र में दिखना चाहिए धर्म : निष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी जैन मुनि ने

0
131

acn18.com कोरबा /कोरबा में श्वेतांबर जैन पंथ का मुनीसुव्रत स्वामी जैन मंदिर बनकर तैयार हो गया है। विशेष अनुष्ठान के साथ यहां पर प्राण प्रतिष्ठा 12 मार्च को संपन्न होगी। इस अनुष्ठान के लिए पहुंचे जैन मुनि सुरीश्वर महाराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कई विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने धर्म को व्यापक रूप से स्पष्ट भी किया।

वर्ष 2015 से अब तक चौथी बार कोरबा जिले के प्रवास पर पहुंचे जैन मुनि सुरीश्वर महाराज ने बताया कि अलग-अलग कारणों से परिस्थितियां बनती और बिगड़ती है और इनके लिए कुल मिलाकर लोग ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं।

vlcsnap 2023 03 11 16h40m20s654 2 1 1

जैन मुनि ने धर्म को व्यापक परिप्रेक्ष्य में रेखांकित करते हुए बताया कि व्यक्ति के व्यवहार के साथ-साथ जीवन के सभी क्षेत्रों में धर्म दिखाई देना चाहिए। इसकी व्यापकता केवल धार्मिक केंद्रों तक ही सीमित नहीं हो सकती। एक सवाल के जवाब में जैन मुनि ने बताया कि धर्म को राजनीति से परे रखा जाना चाहिए लेकिन सबसे महत्व आवश्यकता यह है कि राजनीति में धर्म होना ही चाहिए।

कई वर्ष पहले सुरीश्वर महाराज ने सन्यास दीक्षा ली थी और इसके बाद से लगातार वह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ जीवन दर्शन, पर्यावरण, धर्म और शिक्षा को लेकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। एक बार फिर कोरबा में उनका प्रवास हुआ है और इस दौरान लोगों को उनसे ज्ञान प्राप्त हो रहा है

रायपुर : पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ