कलेक्टर महोदय के कर कमलों से छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

0
50

WhatsApp Image 2024 01 16 at 15.10.43

acn18.com कोरबा/ छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर महोदय माननीय अजीत बसन्त जी के कर कमलों से संगठन के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।कलेक्टर महोदय के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवम अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन पूरी तल्लीनता के साथ करने एवम गुणवत्ता पूर्ण अध्यापन कराने की बात कही गई।संगठन के द्वारा कुछ दिवस पूर्व ही विधानसभा निर्वाचन के मानदेय के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा था जिसके अविलम्ब निराकरण करने पर संघ के द्वारा आभार व्यक्त किया गया शिक्षकों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत न प्रदान कर बेहतर अध्यापन की बात स्वीकार की गई । संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा अपर कलेक्टर माननीय नाग सर जी , जिला शिक्षा अधिकारी महोदय एवम सहायक संचालक महोदय को भी संगठन का वार्षिक कैलेंडर प्रदान कर नव वर्ष एवम मकर संक्रांति की बधाई दी गई ।

WhatsApp Image 2024 01 16 at 15.10.44 1

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल,जिला अध्यक्ष नित्यानन्द यादव,संयोजक सादिक अंसारी,कार्यकारी जिला अध्यक्ष बल्लभ वैष्णव,सचिव भगत रत्नायका, कार्यकारी जिला संयोजक रामनाथ बघेल उपाध्यक्ष अशोक कश्यप,जिला संरक्षक दुर्गा शंकर मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष पोंडी उपरोड़ा विनय झा,कटघोरा अध्यक्ष विनय राय, कोरबा सत्यनारायण मनहर जिला पदाधिकारी हरिश्चंद्र अन्नू,राजेन्द्र तिवारी,माया राम कुर्रे,राजू कैवर्त,घनश्याम भास्कर,नीलम रात्रे,बलराज कश्यप,कुशाल सिंह कंवर, आसान दास दीवान,रामकुमार कौशिक,मनीष श्रीवास,नीलेश साहू,राकेश कुमार,आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 01 16 at 15.10.44 2

WhatsApp Image 2024 01 16 at 15.10.44

सीएसपीजीसीएल की शिफ्ट बस ने बाइक सवार को लिया चपेट में,गंभीर रुप से घायल हुआ बाइक सवार