पिता के अंतिम संस्कार में गए थे परिजन, चोरों ने साफ किया 5 लाख का सामान

0
88

acn18.com कोरबा। चोरी चकारी करने वाले लोगों के लिए अपने आसपास की परिस्थितियां बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती। मौका पाकर वह कहीं भी चोरी करते हैं चाहे लोगों के सामने मुश्किलें क्यों ना हो। रिसदी पाइप लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार को चोरों ने 5 लाख रुपए की चपत लगा दी। सीएसईबी कर्मचारी पिता के दिवंगत होने पर परिवार के लोग अंत्येष्टि में बाहर गए हुए थे। नजर रखने के लिए एक पड़ोसी को जिम्मेदारी दी गई थी । इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारियों को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह पौधों को पानी देने के लिए जब पड़ोसी यहां पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। इस बारे में संबंधित लोगों को सूचना दी गई है और सिविल लाइन थाना रामपुर को भी मामले से अवगत कराया गया है।

vlcsnap 2023 04 03 16h08m22s117

vlcsnap 2023 04 03 16h08m53s804

“पुस्तक-मेले” मेला या उत्सव के रूप में तो सफल ,पर पाठक शनैशनै पुस्तकों से हो रहा दूर,”विश्व पुस्तक मेला” के साथ ही छोटे शहरों कस्बों में भी आयोजित हों “पुस्तक-मेला