spot_img

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली:गृहमंत्री शाह ने मंगला आरती की; मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोने की झाड़ू से रास्ता साफ किया

Must Read

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार (7 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा पर निकल गए हैं।

- Advertisement -

रथ यात्रा से पहले सुबह 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की। इसके बाद करीब 6.30 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि पूरी की। उन्होंने सोने की झाड़ू से रथ का मार्ग साफ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।

प्राचीन परंपरा के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ खलासी समुदाय के लोग खींचते हैं। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई रथ यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए रात 8 बजे तक वापस मंदिर लौटेगी। हिंदू पचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय (आषाढ़ी बीज) के दिन रथ यात्रा निकलती है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -