Home Uncategorized Ram Mandir : अब इस शहर से Ayodhya के लिए डायरेक्ट फ्लाइट,...

Ram Mandir : अब इस शहर से Ayodhya के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, सीएम योगी ने किया शुभारंभ- जानिए कितना है किराया

0
76

acn18.com लखनऊ : धर्मनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अहमदाबाद – अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया।

दिल्ली के बाद अहमदाबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच नई हवाई सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उड़ान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, हवाई सेवा द्वारा, सीधे अहमदाबाद से जुड़ गयी है। अयोध्या से दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आगामी 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने के पश्चात मुम्बई तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा।