spot_img

रायपुर : भेंट-मुलाकात की झलकियां – जिला-कोरबा, विधानसभा-कटघोरा

Must Read

acn18.com जिला-कोरबा, विधानसभा-कटघोरा

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का नोनबिर्रा हेलीपेड पहुंचने पर ग्रामीणों ने तेन्दू फल, पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर और सूत धागा का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
  • ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी महतारी की चित्र पर माल्यार्पण कर राज्यगीत अरपा पैरी के धार… के साथ ग्राम नोनबिर्रा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम नोनबिर्रा के किसान श्री देवीप्रसाद पटेल ने बताया कि उन्होंने 75 क्विंटल धान बेचा, जिसके एक लाख रूपए खाते में आए हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी का धंधा भी करता हूं, पत्नी और बहू के लिए दो-दो तोला सोना लिया है।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम छिंदपुर के किसान देवसिंह राठौर ने बताया कि उनका 50 हजार रूपए का ऋण माफ हुआ है और इन पैसों का उपयोग घर खर्च के लिए किया है।
  • मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के बारे में पूछे जाने पर निर्मला बाई कंवर ने बताया कि उन्होंने ढाई सौ क्विंटल गोबर बेचकर 50 हजार रूपए की आमदनी हुई है।
  • सैलागांव की रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 300 क्विंटल से ज्यादा वर्मी खाद बनाया है। इससे हुई आमदनी से सभी सदस्यों ने 26-26 हजार रूपए बांटा और उन्होंने सोने का झुमका लिया है।
  • मुख्यमंत्री को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में एक किसान ने बताया कि ग्राम पंचायत बांधाखार के 78 लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
  • मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा संध्या कंवर ने बताया कि पहले मैं दीपका के एक नीजि स्कूल में पढ़ती थी। यहां निःशुल्क और अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा दी जाती है तथा स्कूल में मिड-डे मील भी दिया जाता है।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल को हरि बोल स्व-सहायता समूह वन धन विकास केन्द्र डोंगानाला की सरोज पटेल और फूलबाई नरेटी ने बताया कि उनका समूह जड़ी-बूटी से वनौषधि तैयार करता है। पिछले वर्ष 47 लाख का टर्न ओवर था, जिसमें 20 लाख रूपए की आमदनी हुई थी। अब तक 75 लाख रूपए की दवाईयां बेची हैं, जिससे 25 लाख रूपए की आमदनी हुई है।
  • मुख्यमंत्री को फूलबाई ने बताया कि समूह शुगर, बी.पी., गाठियां आदि रोगों की दवाईयां बना रहा है। आयुष विभाग द्वारा 01 करोड़ रूपए की दवाईयों का ऑर्डर मिला है।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 3 टन वजनी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
  • मुख्यमंत्री ने कटघोरा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में मुकुंद राम के घर पहुंचकर भोजन किया। उल्लेखनीय है कि श्री मुकुंद राम के घर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी सन् 1985 में आए थे। मुख्यमंत्री के साथ मुकुंद राम की पत्नी श्रीमती हीरा बाई ने भी भोजन किया।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल को ग्राम रंजना निवासी केशव सिंह मरकाम ने बताया उनके पास 18 एकड़ जमीन है, वर्ष 2018 में 2 लाख रूपए लोन लिया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्जमाफी का लाभ मिला।
  • दीपका निवासी मदनसिंह राजपूत ने बताया उन्होंने छह एकड़ में कोदो की खेती की है। साढ़े 12 क्विंटल बेचा और ढाई क्विंटल खाने के लिए रखा। वन विभाग इसे 3000 रूपए प्रति क्विंटल में खेत से उठा रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम बतारी की अंजली को आगे की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए का सहयोग प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अंजली अभी बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। पिता का निधन हो चुका है, उनकी चार बहने हैं।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में स्व-सहायता समूह को दोना-पत्तल बनाने के लिए हाईड्रोलिक मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल को छुरी के वृंदावन स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मिलेट्स से बने व्यंजन भेंट किए।
  • झूलबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने 50 हजार किलो गोबर बेचा है, इसके एवज में 01 लाख रूपए मिले, जिससे दो गाय खरीदी हैं, अब दूध भी बेचती हैं।
  • रंजना में काम कर रही जननी महिला संकुल संगठन की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की।
  • मुख्यमंत्री ने कटघोरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों से की मुलाकात।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -