spot_img

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी ओवर ब्रिज हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

Must Read

acn18.com रायपुर, 10 दिसम्बर 2022 / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। मुख्यमंत्री बघेल ने इस हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

छत्तीसगढ़ः मनी लॉन्ड्रिंग केस में 152.31 करोड़ की संपत्ति अटैच, इसमें सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया की 86 संपत्तियां; आरोपियों की आज अदालत में पेशी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -