spot_img

रायपुर: मुख्यमंत्री ने दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म की पूरी

Must Read

acn18.com रायपुर, 22 अक्टूबर 2022

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

धान की झालर बांधने की रस्म

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास के द्वार पर धान की झालर बांधने की रस्म पूरी की।

दीपावली के दौरान खेतों में जब नयी फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से कलात्मक झालर तैयार करते हैं। इनसे घरों की सजावट कर वे अपनी सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा लोक विश्वास है कि उनका यह आमंत्रण उन चिड़ियों के माध्यम से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और द्वार पर उतरती हैं। इस तरह प्रदेश की लोक-संस्कृति अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ बांटती है और उसे सहेजती है। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक धान की झालर घर के आंगन और द्वार पर लटकाए जाने की परंपरा है। जिसे पहटा अथवा पिंजरा भी कहा जाता है।

मैगजीनभाटा में 4 युवकों ने की मारपीट, महिला और परिवार के सदस्य घायल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वोटर आईडी के अलावा इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता डाल सकेंगे वोट

acn18.com रायपुर/ छत्तीसगढ़ में के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव 7 मई को होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -