न्यू अमरैयापारा क्षेत्र में घुसा बारिश का पानी,अपने घरों में कैद हुए लोग।देखिए वीडियो।

0
75

Acn18.com/कोरबा में बुधवार की सुबह से हो रही बारिश ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों में पानी घुस गया है,जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। नगर निगम के वार्ड नंबर 12 न्यू अमरैयापारा क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गए है। बारिश का पानी बीच बस्ती में घुस गया है। सड़क से कई फिट उपर पानी बह रहा है,जिससे लोग अपने घरों में कैद हो गए है। बारिश का पानी तो कई घरों में प्रवेश कर गया है,जिससे लोग काफी परेशान है। पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने के चलते ही इस तरह की स्थिती निर्मित हुई है।