Raigarh Raid: अवैध कबाड़ कारोबारियों पड़ा छापा, 24 अलग ठिकानों पर छापामारी, 17 गिरफ्तार

0
29
IMG 20260121 WA0142 IMG 20260121 WA0140 IMG 20260121 WA0139

Raigarh Raid: अवैध कबाड़ कारोबारियों पड़ा छापा, 24 अलग ठिकानों पर छापामारी, 17 गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने शहर में 24 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कुल 120 टन 331 किलो अवैध कबाड़, 14 वाहन जब्त किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है।
Raigarh police conducted major operation against illegal scrap dealers at 24 locations
रायगढ़ जिले में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी मुहिम चलाते हुए शहर के 24 अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्त 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 4.90 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में पूरे जिले में अवैध कबाड़ की खरीद-बिक्री करने वालों के गोदामों और ठिकानों को निशाना बनाया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने लाखा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो 10 चक्का ट्रक, दो माजदा वाहन और एक बोलेरो वाहन में लोड कबाड़ जब्त किया। इसके अलावा, ग्राम चिराईपानी रोड किनारे सिकंदर कबाड़ के गोदाम से 46 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है, बरामद किया गया। जब्त किए गए कबाड़ में छोटी-बड़ी गाड़ियों के पार्ट्स, लोहे के पाइप, गोली, सरिया, एंगल, खाली सिलेंडर और हाइड्रोलिक मशीनें भी शामिल थीं।

पूंजीपथरा पुलिस टीम ने 6 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन ट्रक के साथ छह आरोपियों को पकड़ा। इनसे लगभग 67 टन अवैध कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है। पुसौर क्षेत्र में 3 स्थानों पर हुई कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए और एक टाटा 710 वाहन के साथ 4 टन से अधिक कबाड़ जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, कोतरारोड़, खरसिया, धरमजयगढ़ और तमनार में भी छापे मारे गए। कुल मिलाकर, 14 वाहनों के साथ 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 120 टन, 331 किलो अवैध कबाड़ जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये है।

अवैध कारोबार पर आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कबाड़ के कारोबार पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का यह कदम जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है