spot_img

राहुल का आरोप- स्टॉक मार्केट में घोटाला:मोदी-शाह ने शेयर खरीदने को कहा था, 4 जून को छोटे निवेशकों को 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट में गिरावट पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश को कहा कि स्टॉक मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। होम मिनिस्टर ने सीधा कहा कि 4 जून को स्टॉक मार्केट आगे जाएगा। लोगों को खरीदना चाहिए।

- Advertisement -

अमित शाह कहते हैं, ‘4 जून के पहले शेयर खरीदें। 1 जून एग्जिट पोल आता है। बीजेपी का इंटरनल सर्वे उन्होंने 220 सीटें दे रहा था। इंटेलिजेंस ने कहा था सरकार की 200-220 सीटें आ रही हैं। 3 जून को स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड तोड़ देता है। 4 जून को स्टॉक मार्केट नीचे चला जाता है। 31 मई को भारी स्टॉक एक्टिविटी थी। ये वो लोग थे, जो जानते थे कि कोई न कोई घपला हो रहा है। हजारों करोड़ों यहां इन्वेस्ट हुए। 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। रीटेल इन्वेस्टर का नुकसान हुआ। ये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्कैम है।’

भाजपा को बहुमत नहीं, 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों का समर्थन
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।

गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

राहुल बोले- रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता
राहुल ने 4 जून को शाम 5.35 बजे दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बहन प्रियंका के साथ वे मुस्कुराते हुए पार्टी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश भी थे।

राहुल ने मीडिया से 7 मिनट बात की। उन्होंने लोकसभा के रिजल्ट और रुझान को लेकर कहा- देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माइंड में था कि जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी।

भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई।

राहुल ने उत्तर प्रदेश में मिले रिजल्ट के लिए बहन प्रियंका की भी तारीफ की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने विक्ट्री साइन दिखाई।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने विक्ट्री साइन दिखाई।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

CG में चल रहा राष्ट्रीय पोषण माह अभियान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित...

More Articles Like This

- Advertisement -