Home छत्तीसगढ़ राहुल बोले- भाजपा सरकार ने युवाओं-किसानों के अंगूठे काटे:अडाणी को पोर्ट-एयरपोर्ट दिए,...

राहुल बोले- भाजपा सरकार ने युवाओं-किसानों के अंगूठे काटे:अडाणी को पोर्ट-एयरपोर्ट दिए, अनुराग ठाकुर का जवाब- आपकी सरकार में सिखों के गले काटे गए

0
67

acn18.com/  लोकसभा में संविधान पर चर्चा का शनिवार को दूसरा दिन है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संविधान और मनु स्मृति की कॉपी लहराई।

राहुल ने कहा- हाथरस में रेप पीड़ित का परिवार घर से निकल नहीं पा रहा, आरोपी खुलेआम घूम कर रोज उन्हें धमका रहे हैं। यूपी में संविधान नहीं, मनु स्मृति लागू है। जिस तरह द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा था, वैसे ही भाजपा सरकार देश के युवाओं का रोजगार छीनकर उनका अंगूठा काट रही है।

इसके जवाब में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- कांग्रेस के शासनकाल में सिखों के गले काटे गए। इमरजेंसी लगाकर संविधान का गला घोंटा गया। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

इससे पहले DMK सांसद ए राजा की स्पीच पर विवाद हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि ए राजा ने हमारी सरकार को गुंडा कहा है। ये असंसदीय शब्द है। इसके बाद सत्ता पक्ष के सासंदों ने खड़े होकर आपत्ति जताई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, ए राजा को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद विवादित शब्द को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।gifs41 1 1734166843