spot_img

राहुल गांधी की ‘विजय संकल्प यात्रा’:बोले- हरियाणा को नहीं चाहिए अडाणी सरकार; प्रियंका बोलीं- प्रधानमंत्री 10 साल पुराने आरोप लगा रहे

Must Read

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज सोमवार से ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। इसको लेकर अंबाला के नारायणगढ़ में जनसभा में राहुल गांधी ने कहा- ”हरियाणा में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का है। बाकी छोटी-छोटी पार्टियां सब BJP की हैं। अग्निवीर स्कीम जवानों की पेंशन चोरी का तरीका है।”

- Advertisement -

प्रियंका गांधी ने कहा- ”BJP सरकार ने किसानों से MSP पर विश्वासघात किया। पहलवानों को सड़क पर बिठाया। आत्मसम्मान और न्याय से जीना है तो इस सरकार को फेंक निकालो”।

थोड़ी देर में उनकी यात्रा शुरू होगी। जो भाजपा का गढ़ कही जाने वाली GT रोड बेल्ट के 3 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे 12 विधानसभा सीटें कवर करेंगे। यात्रा शाम करीब साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में खत्म होगी।

यहां भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस नेता की यह विजय संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर तक चलेगी। हरियाणा चुनाव में करनाल और हिसार में रैली के बाद राहुल गांधी का यह तीसरा प्रोग्राम है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ भवन में राज्यपाल से की मुलाकात

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका...

More Articles Like This

- Advertisement -