Home देश दुनिया हरियाणा में राहुल गांधी की रैली:बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं के...

हरियाणा में राहुल गांधी की रैली:बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में खटाखट-खटाखट ₹2 हजार आएंगे; बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी

0
48

हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी नूंह पहुंचे हैं। यहां वे रैली को संबोधित कर रहे हैं। ​​​​​नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी यहां से दक्षिण हरियाणा को साधने की कोशिश में हैं।

राहुल गांधी को यहां पहुंचने पर मेवाती पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से उम्मीदवार मामन खान भी मौजूद हैं। मामन खान पर भी नूंह हिंसा के केस दर्ज हैं और वह जमानत पर हैं।

राहुल की रैली के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘सभी नई अनाज मंडी नूंह पहुंचें और राहुल गांधी के विचारों को सुनें। अब हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।’