spot_img

राहुल गांधी बोले- हरियाणा में बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी:56 इंच छाती की बात करते थे, अब चेहरा बदल गया; छोटी पार्टियां BJP की A,B,C टीमें

Must Read

हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी नूंह पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी के लिए PM मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अब मोदी 56 इंच की छाती की बात नहीं करते। उनका चेहरा एकदम बदल गया है।

- Advertisement -

इसके साथ ही राहुल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। राहुल ने कहा कि भाजपा को वोट मत देना। राज्य की दूसरी छोटी पार्टियों को भी वोट मत देना, क्योंकि वे भाजपा की ही A, B और C पार्टियां हैं। उनमें और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।

मोदी सरकार ने अपने दोस्तों का कर्ज माफ किया ​​​​​नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी ने यहां से दक्षिण हरियाणा को साधने की कोशिश की। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत फैला रखी है। BJP और RSS मिलकर देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

राहुल ने अंबानी और अडाणी का नाम लिए बिना कहा कि मोदी सरकार ने अपने दोस्तों समेत देश के 20-25 लोगों का अरबों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कितना कर्जा माफ किया? कुछ नहीं किया।

राहुल ने अमेरिका दौरे का जिक्र किया राहुल ने यहां भी अपने अमेरिका दौरे पर मिले हरियाणा के युवकों का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी जी बताएं कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन कैसे बना? प्रदेश के युवा अपने घरों से दूर रहने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी का यहां पहुंचने पर मेवाती पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया था। राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से उम्मीदवार मामन खान भी मौजूद रहे। मामन खान पर नूंह हिंसा के केस दर्ज है और वह जमानत पर हैं। रैली खत्म होने के बाद राहुल गांधी महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

परीक्षा की ऑनलाइन प्रविष्टि में पिछड़े निजी स्कूलों पर लग रहा रोज हजार रुपए का जुर्माना, संचालकों ने बोर्ड सचिव से लगाई गुहार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि में पिछड़ गए...

More Articles Like This

- Advertisement -