acn18.com कोरबा / राजनीतिक फंडिंग के मामले में पारदर्शिता को लेकर इलेक्ट्रोल बॉण्ड की व्यवस्था कराई गई है। इसे लेकर अलग-अलग कारण से हल्ला मच रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस इस विषय पर बातचीत कर रही है। कोरबा में जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाया था। इलेक्ट्रोल बॉन्ड से कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो रही है और भविष्य में श्रीलंका जैसे हालात बन सकते हैं। जरूर इस बात की है कि आम जनता से जुड़े विषयों पर गंभीरता दिखाई जाए।




