Home KORBA घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला अजगर सांप, सर्पमित्रों ने लिया कब्जे...

घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला अजगर सांप, सर्पमित्रों ने लिया कब्जे में, वन विभाग द्वारा कराया जा रहा उपचार

0
47

Acn18.com/कोरबा शहर में पिछले कुछ दिनों से सांप निकलने की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। जगह जगह सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही है,जिसका सर्पमित्रों के द्वारा रेस्क्यु किया जा रहा है। एक बार फिर से बुधवारी बायपाय मार्ग पर सड़क किनारे एक अजगर सांप घायल अवस्था में पाया गया है। सांप पर जब लोगों की नजर पड़ी तब उन्होंने सर्पमित्रों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने उसे अपने कब्जे में लिया फिर सव विभाग को सूचना दी। पशु चिकित्सक के माध्यम से सांप का उपचार कराया जा रहा है जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।