पूर्वांचल विकास समिति ने मनाया होली मिलन समारोह ,कलेक्टर संजीव झा और निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय मुख्य रुप से रहे मौजूद…देखिए वीडियो

0
112

acn18.com कोरबा/ पूर्वांचल विकास समिति ने अपना होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। आरपी नगर फेस 1 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा कलेक्टर संजीव झा और निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय मुख्य रुप से मौजदू रहे। होली मिलन समारोह के दौरान चईता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां दीगर राज्यों से आए कलाकारों ने चईता की शानदार प्रस्तुती दी जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहा।

आरपी नगर फेस वन स्थित दशहरा मैदान में बीती रात पूर्वांचल विकास समिती ने अपना होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। कोरबा कलेक्टर संजीव झा और निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय कार्यक्रम में मुख्य रुप से मौजूद रहे जिन्हें रंग गुलाल लगाकर मिलन समारोह की सार्थकता सिद्ध की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथियों का शानदार स्वागत किया गया।

होली मिलन समारोह के दौरान चईता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीगर राज्यों से आए कलाकारों ने चईता की शानदार प्रस्तुती दी जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहा। कलेक्टर संजीव झा ने भी इस अयोजन की प्रशंशा की और कहा,कि हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और सभ्यता होती है। पूर्वांचल में चईता का काफी महत्व है जहां नई फसल कटने के बाद जगह जगह चईता की प्रस्तुती दी जाती है। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ संस्कृति की भी जमकर सराहना की।

निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने भी इस आयोजन के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया,कि आज के दौर में हर वर्ग और सेल्फी और रील्स बनाने में व्यस्त है। ऐसे में पुरानी सभ्यता के तहत चईता का आयोजन निश्चित रुप से काफी महत्वपूर्ण है।

पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष डाॅ.राजीव सिंह ने भी चईता के आयोजन को लेकर अपनी बात रखी और प्रस्तुती देने आए दोनों की कलाकारों को शुभकामनाएं दी।

संगठन के संयोजक अशोक तिवारी ने चईता के महत्व को बताते हुए कहा,कि आज के दौर में लोग अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में इसे बचाने के लिए लगातार आयोजन होते रहना चाहिए ताकी आने वाले पीढ़ी को पता चल सके,कि उनका इतिहास कितना गौरवपूर्ण रहा है।

चईता के कार्यक्रम में पधारे कलेक्टर और निगम आयुक्त का आभार संगठन के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक कमलेश यादव ने व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने और कई विषयों पर अपनी बात रखी।

अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद चईता का कार्यक्रम शुरु हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया

पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या:बच्चों को फांसी लगाकर पति-पत्नी फंदे पर झूले, चारों की मिली लाश; ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस