spot_img

राजमाता सिंधिया चौराहे पर हुआ चक्काजाम , भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com दर्री / बस्तर इलाके में नक्सलियों की हिंसक घटनाओं का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। अबकी बार क्षेत्र के भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है जिसे भाजपा ने टारगेट किलिंग का नाम दिया है। सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दरी मंडल के अंतर्गत राजमाता सिंधिया चौराहे पर चक्का जाम किया और नाराजगी जताई।

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी ने नक्सलियों के द्वारा की जा रही टारगेट किलिंग को लेकर हर स्तर पर विरोध प्रदर्शित करना प्रारंभ किया है। मंडल स्तर पर एक साथ चक्का जाम करते हुए सरकार की नाकामी जनता के सामने लाने की कोशिश की गई। दर्री में राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम करने के साथ नक्सली टारगेट किलिंग का विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता के यहां पर रोड को घेर कर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह इस प्रदर्शन को लीड कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बस्तर को 10 साल मुक्त करने के दावे धराशाई हो गए हैं और वहां नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेता की लगातार हत्या की जा रही है। यह सब सरकार की लचर व्यवस्था का उदाहरण है।

दर्री मंडल स्तर पर आयोजित किए गए इस चक्काजाम प्रदर्शन में मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भाजपा का आरोप- सरकार के संरक्षण में हो रही नक्सली घटनाएं , 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने किया प्रदर्शन…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -