acn18.com कोरबा। केंद्र सरकार के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में रिफॉर्मेशन के नाम पर कई नए बिंदु जोड़े गए हैं। इसमें पेनल्टी से लेकर सजा को भी शामिल करने का वाहन चालक विरोध कर रहे हैं। औद्योगिक नगर कोरबा में वाहन चालकों ने कानून को रद्द करने की मांग को लेकर राताखार चौराहे के पास जाम कर दिया जिससे आवागमन पर असर पड़ा । जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंचे हैं।










