spot_img

मोदी के महाराष्ट्र दौरे का विरोध, कांग्रेस नेता नजरबंद:​​​​​​​मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM बोले- AI के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा- AI के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं। AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाया जाएगा।

- Advertisement -

मोदी के इस दौरे का कांग्रेस विरोध कर रही है। सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मुद्दे पर मुंबई के कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए। पुलिस ने कुछ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद भी किया।

ग्लोबल फिनटेक कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त तक आयोजित हुआ। इसमें 800 से ज्यादा स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच भी कार्यक्रम में पहुंचीं।

पीएम मोदी आज दोपहर में पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

मोदी के 28 मिनट के भाषण की बड़ी बातें…

  • पिछले 10 साल में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हुआ है। 10 साल में हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500% वृद्धि हुई है। सस्ते फोन-डेटा और जीरो बैलेंस बैंक खातों ने कमाल कर दिया है।
  • एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड यूजर 6 करोड़ से बढ़कर करीब 94 करोड़ हो गए हैं। आज 18 साल से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल आइडेंटिटी यानी आधार कार्ड न हो।
  • 2 दिन पहले ही जन धन योजना के 10 साल पूरे हुए हैं। जन धन योजना महिला सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। योजना में करीब 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं।
  • मुद्रा स्कीम के अंतर्गत अब तक करीब 27 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा का क्रेडिट दिया जा चुका है। इस योजना के लाभार्थियों में लगभग 70% महिलाएं हैं।
  • मैं AI के दुरुपयोग से जुड़ी आपकी चिंताओं को भी समझता हूं। इसलिए भारत ने AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाने का भी आह्वान किया है।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -