Home Astrology पुराने लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में 27 मार्च को होने वाली...

पुराने लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में 27 मार्च को होने वाली डीआरआरसी बैठक का विरोध, तहसील कार्यालय में दिया गया ज्ञापन*

0
6

*पुराने लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में 27 मार्च को होने वाली डीआरआरसी बैठक का विरोध कर तहसील कार्यालय में दिया गया ज्ञापन*Screenshot 20260325 183640 Gallery 1

 

*हरदीबाजार के 2004 -2010 के अधिग्रहण मकानों के सर्वे नापी का जब तक मुआवजा बसाहट ,नौकरी नहीं देंगे,तब तक 2025 अधिग्रहण के लिए डी आर आर सी बैठक का किया जाएगा बहिष्कार*

 

कोरबा.ग्राम पंचायत हरदीबाजार में ग्रामवासियों द्वारा पुराने लंबित मांगों को लेकर नापी सर्वे 2025 के तीसरे पार्ट के संबंध में डीआरआरसी एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन के द्वारा 27 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक है। जिसका बहिष्कार करने ग्राम पंचायत हरदीबाजार द्वारा सत्यदेव मंदिर से होते हुए रैली निकालकर तहसील कार्यालय हरदी बाजार में नायब तहसीलदार सुजीत पाटले को ज्ञापन दिया गया।

 

 

मांग पत्र में उल्लेख है कि 2004 एवं 2010 के अधिग्रहण का सर्वे नापी लगभग पूर्ण होने को है जबकि सर्वे नापी के बाद मकान मालिकों, भू-स्वामीयों को अभी तक मुआवजा राशि, नौकरी, बसाहट परिसंपत्तियो की सूची के साथ ही एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा अभी तक मुआवजा पत्रक तक जारी नहीं किया गया है । ऐसे में पूरे ग्राम वासी एकजुट होकर कहते है कि अधिग्रहण के संबंध में डीआरआरसी करना उचित नही है। जब तक हरदी बाजार की पुराने लंबित मांग पूरी नहीं होगी तब तक तीसरा सर्वे नापी करने नहीं देंगे । साथ ही डीआरआरसी की बैठक में उपस्थित नहीं होंगे ।।